उमस ने बढ़ाई मुश्किल
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 11:20 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली में मौसम का मिजाज स्थिर नहीं है। मंगलवार को हल्की बारिश हुई, तो बुधवार को उमस और गर्मी ने परेशान किया। हालांकि बादलों ने डेरा डाल रखा था। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम आर्द्रता 89 फीसद तथा न्यूनतम 56 फीसद दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, यह 36.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पालम में सबसे अधिक बारिश 44.1 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें