धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 10:32 PM (IST)
जासं, नई दिल्ली : राजधानी की महिलाओं ने बुधवार को हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाले इस त्योहार में एक ओर जहां भारी संख्या में महिलाओं ने मेंहदी रचाई, वहीं कई हिस्सों में सावन के गीत व कार्यक्रम के आयोजन किए गए। भगवान शिव और माता को समर्पित इस त्योहार में महिलाओं ने पूजा व अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की। विवाहित महिलाओं के साथ अविवाहित लड़कियों ने भी मेंहदी रचाकर और साज श्रृंगार कर ईश्वर से अपने आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें