टमाटर पर कांग्रेस हुई लाल
By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 10:05 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 10:05 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने टमाटर को लेकर भाजपा नेता प्रभात झा द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लवली ने कहा कि भाजपा नेता झा का यह कहना कि टमाटर गरीब लोगों का भोजन नहीं है, बल्कि इसे लाल गाल वाले खाते हैं। उनके इस बयान से दिल्ली वालों का अपमान हुआ है। लिहाजा, उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में जमाखोरों के अच्छे दिन आ गए हैं। लवली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें