सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला पकड़ा गया
जासं, नई दिल्ली : सड़क किनारे माता पिता के बीच सो रही सात वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धर्मेंद्र (35) है। वह मानकपुरा झुग्गी बस्ती में रहता है। वह मूलरूप से आजमगढ़, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हुई है। आरोपी कबाड़ का काम करता है। इसके अलावा वह लोगों से सिक्के जमा कर उसे बेचने का काम करता है। इस काम से सिलसिले में वह पीड़ित बच्ची के माता पिता के भी संपर्क में रहता था।
गौरतलब है कि देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में अजमल खां पार्क के समीप पीडि़त बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। इसी दौरान धर्मेंद्र पहुंचा और उसने सोती बच्ची को उठा लिया और पार्क में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त बच्ची की हालत अब भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।