आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : मीरा अग्रवाल
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : भारत विकास परिषद दिल्ली वे इंटेलक्चुअल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशनगंज की चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर मीरा अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन नारी शक्तिको यह संकल्प लेना होना कि वे शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें तभी सही मायने में महिला दिवस की सार्थकता है।
सम्मानित महिलाओं में कवियत्री अर्चना गुप्ता, ऋतु गोयल, वकील मीना चौधरी शर्मा, निगम पार्षद नीलम धीमान, निगम पार्षद पिंकी जैन, अग्रोहा ट्रस्ट की उमा अग्रवाल, शिक्षा अधिकारी संगीता जैन, डॉ. हिमानी छाबड़ा, शिक्षिका निशा सक्सेना, सुधा गंद्योक व छात्रा सलोनी मित्तल शामिल शामिल थीं
भाविप के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि इस समय महिलाएं हर क्षेत्र में अहम भागीदारी निभा रही हैं।
समारोह में भारत विकास परिषद दिल्ली प्रदेश के महासचिव संजीव मिगलानी व इंटेलक्चुअल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डीडी अग्रवाल आदि भी मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर