लंबे समय के बाद दिखा ऐसा मैच, आखिरी गेंद पर लगा छक्का और फिर....
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया रोमांचक वन डे मैच टाइ हो गया।
नई दिल्ली। मंगलवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया वनडे मैच टाइ हो गया। इंग्लैंड के लियम प्लंकेट के आखिरी गेंद पर छक्के ने श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंका ने कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की सधी हुई पारी और सीकुगे प्रसन्ना के तूफानी अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट पर 286 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
कल का मैच कोई आम मैच नहीं था, इस मैच में हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर.....
मैथ्यूज ने एक छोर को संभलाते हुए 109 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली। प्रसन्ना ने आयरलैंड के खिलाफ पिछले मैच के अपने तूफानी तेवरों को बरकरार रखते हुए केवल 28 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स, डेविड विली और लियाम प्लंकेट ने दो-दो विकेट लिए।
अंतिम गेंद पर छक्का और मैच टाई, यही नहीं इस मैच में बने ये दिलचस्प रिकॉर्ड
श्रीलंका के 287 रनों के स्कोर का पीछे करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। बोर्ड पर इंग्लैंड के तीन ही रन हुए थे कि जेसन रॉय मैथ्यूज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। इसके बाद 7 रन के स्कोर पर एलेक्स हेल्स पर चलते बने। इंग्लैंड के 4 विकेट 30 ही रन पर चले गए। हालांकि मोर्गन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला। इसके बाद बटलर के 93 और वोक्स ने नाटआउट 95 रनों की पारी खेलकर टीम को श्रीलंका के स्कोर के करीब पहुंचाया। अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर प्लंकेट ने नुवन प्रदीप की गेंद पर छक्का जड़ मैच टाइ करा दिया।
क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार हुआ ऐसा कारनामा, देखिए तस्वीरें
ऐसे शर्मनाक ढंग से पहली बार नहीं हारा जिम्बाब्वे, जानिए ये चौंकाने वाले आंकड़