Move to Jagran APP

MS Dhoni को IPL 2024 में खूब भा रही हैं भोजपुरी कमेंट्री, सुरेश रैना ने माही के साथ हुई बातचीत का किया खुलासा

पूर्व भारतीय बैटर सुरेश रैना ने हाल ही में ये खुलासा किया हैं कि एमएस धोनी को भोजपुरी कमेंट्री मौजूदा सीजन में काफी पसंद आ रही है। वह इस कमेंट्री को काफी इंजॉय के साथ सुनते हैं। रैना की धोनी से वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान बातचीत हुई। बता दें कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Published: Tue, 16 Apr 2024 07:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 07:36 PM (IST)
MS Dhoni को IPL 2024 में खूब भा रही हैं भोजपुरी कमेंट्री, सुरेश रैना ने माही के साथ हुई बातचीत का किया खुलासा
MS Dhoni को IPL 2024 में खूब पसंद आ रही हैं भोजपुरी कमेंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का रोमांच शुरू हो गया है। हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले खेले जा रहे हैं। आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में कई भाषा का इस्तेमाल कमेंट्री के दौरान किया जा रहा है। कमेंट्री में सबसे ज्यादा भोजपुरी की भाषा चर्चा में बनी हुई है।

loksabha election banner

फैंस को ये कमेंट्री इतनी पसंद आ रही हैं कि लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्री को लेकर ट्विट्स शेयर कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि सीएसके टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी भोजपुरी कमेंट्री काफी पसंद आ रही हैं। इसका खुलासा सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने किया हैं।

MS Dhoni को IPL 2024 में खूब पसंद आ रही हैं भोजपुरी कमेंट्री

दरअसल, पूर्व भारतीय बैटर सुरेश रैना ने हाल ही में ये खुलासा किया हैं कि एमएस धोनी को भोजपुरी कमेंट्री मौजूदा सीजन में काफी पसंद आ रही है। वह इस कमेंट्री को काफी इंजॉय के साथ सुनते हैं। रैना की धोनी से वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान बातचीत हुई। बता दें कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी चार गेंदों में बैटिंग करने आए एमएस धोनी को देखकर किसी को ये यकीन नहीं हुआ कि धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं। उन्होंने आखिरी ओवर में नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने हार्दिक पांड्या की लगातार तीन गेंदों में तीन छक्‍के जड़े।

यह भी पढ़ें: जज ने सुनाया ऐसा फैसला कि कोर्ट में चक्कर खाकर गिरा ऑस्ट्रेलिया का पूर्व दिग्गज क्रिकेटर, घरेलू हिंसा समेत लगे हैं 19 संगीन आरोप

एमएस धोनी की पारी की बदौलत चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 186 रन बना सकी और सीएसके को जीत मिली। मैच के बाद धोनी जब डगआउट की तरफ जा रहे थे तो सुरेश रैना ने उन्हें दर्द में देखा और धोनी को जब सीढ़ियां चलने में दिक्कत हो रही थी तो उन्होंने धोनी को हाथ देकर उनकी मदद की।

जियो सिनेमा की कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्री करते हुए, सुरेश रैना ने इसके अलावा धोनी का जिक्र किया और कहा कि एमएस धोनी भोजपुरी कमेंट्री पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'बहुत ही गजब कमेंट्री कर रहे भोजपुरिया में।" मैंने उनसे कहा कि हरियाणवी भी अच्छी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.