इतनी जल्दी कप्तानी के लिए तैयार नहीं था: होलीओक
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान एडम होलीओक केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि बॉक्सर के रूप में भी लोगों के दिलों पर राज किया हैं। 2008 में एडम होलीओक ने खेल जगत से संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद उन्होंने व्यापार शुरू किया।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान एडम होलीओक केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि बॉक्सर के रूप में भी लोगों के दिलों पर राज किया हैं। 2008 में एडम होलीओक ने खेल जगत से संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने के बाद उन्होंने व्यापार शुरू किया। 22 मार्च 2002 को, एडम के छोटे भाई का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। इस घटना के कुछ ही दिन बाद एडम होलीओक का फैमली व्यापार कर्ज के कारण बर्बाद हो गया। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद उन्होंने फिर से अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया।
विज्डन इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मन की बात रखी।
क्रिकेट में कॅरियर को आप किस तरह देखते हैं ?
एक शब्द में यदि कहूं तो ‘अजीब’। अभी तक मेरा जीवन अच्छा रहा है। यह सही है कि मेरा जीवन तमाम उतार-चढ़ाव से भरा हुआ हैं। वास्तव में मैं एक ऐसा खिलाड़ी रहा हूँ जिसका कॅरियर कभी सामान्य नहीं रहा। मैं न तो बहुत सफल रहा हूँ और न ही बहुत असफल। हाँ... यह सचमुच अजीब है।
बतौर इंग्लैंड के कप्तान के रूप में आपका कैसा अनुभव रहा?
सच कहूँ तो मैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए तैयार नहीं था। कप्तानी से पहले मैंने केवल पाँच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह बहुत कम और छोटा अनुभव था मेरे लिए, लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी का जिम्मा उठा लिया। बतौर कप्तान मैंने पहली बार शारजाह में टूर्नामेंट जीता। हम लोगों के सामने वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम थी।
आप सेवानिवृत्त के बाद अपने कॅरियर से संतुष्ट थे ?
मैं जानता था कि मैं 32 के उम्र में भी फिट हूँ। मैं और भी क्रिकेट खेल सकता हूँ। लेकिन मैं हमेशा अपनी ही शर्तो पर जीना चाहता था। मैं क्रिकेट को बहुत ही अच्छी तरह से खेल रहा था, उसी समय मेरे भाई की मृत्यु हो गई। मैं अंदर से टूट गया। मैं अभी और क्रिकेट खेल सकता था लेकिन मुझे किन्हीं वजहों से सन्यास लेना पडा,
2015 के विश्व कप में इंग्लैंड के अवसर को आप कैसे देखते हैं?
फिलहाल, मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड विश्व कप जीतने की स्थिति में है। लेकिन विश्व कप शुरू होने में अभी तीन-चार महीना है, इस दौरान बहुत कुछ बदल सकता है। मैं आपको एक उदाहरण देना चाहता हूँ। आप 2013 के इंग्लैंड में एशेज को देख सकते हैं। तब इंग्लैंड 3-0 से जीता था लेकिन चार महीने बाद टीम 5-0 से हार गई। तो इससे आप समझ सकते हैं कि चीजें किस तरह बदल रही है। मैं कह सकता हूँ कि यदि आज विश्व कप शुरू किया जाए तो इंग्लैंड हार जाएगी, पर कुछ समय के बाद कुछ भी हो सकता हैं।