तय हो गई युवी की शादी की तारीख इस दिन लेंगे मंगेतर हेजल के साथ फेरे
भारतीय क्रिकेटर के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की शादी की डेट तय हो है। युवी और मंगेतर हेजल कीच की 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी होगी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी की तारीख तय हो है। युवी और मंगेतर हेजल कीच 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी युवराज के होमटाउन चंडीगढ़ में होगी। इससे पहले 11 नवंबर, 2015 को उन्होंने हेजल को इंडोनेशिया के बाली में प्रपोज कर सगाई की थी।
खबरों की मानें तो युवी की भारतीय वन-डे टीम में वापसी की भी संभावना जताई जा रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है, क्योंकि उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। युवराज ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम का नेतृत्व किया था।
युवी और हेजल की शादी का रिसेप्शन दिसंबर में होगा। युवराज सिंह के परिजनों ने शादी की डेट कन्फर्म कर दी है। इस पूरे समारोह से मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके बाद 5 या 7 दिसंबर को रिसेप्शन होगा।