नागपुर में आशीष नेहरा से पीछे रह गए धौनी और युवराज
नागपुर में इस मामले में नेहरा धौनी और युवराज से भी आगे हैं।
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी 20 मैच में धौनी और युवी की इस मामले में जंग आशीष नेहरा के साथ थी मगर इस मुकाबले में बाजी मार ली नेहरा ने और दोनों बल्लेबाज पीछे रह गए।
नेहरा रह गए आगे धौनी, युवी अब भी पीछे
नागपुर में भारत ने अब तक महज तीन टी20 मुकाबले खेले हैं और इन मुकाबलों में छक्का लगाने के मामले में धौनी और युवराज से भी आगे आशीष नेहरा हैं। नेहरा ने इस मैदान पर खेले गए तीनों टी20 मुकाबलों में कुल दो छक्के लगाए हैं जबकि धौनी की बात की जाए तो उन्होंने तीनों टी 20 मैचों में एक छक्का लगाया है। युवराज तो इस मैदान पर एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। वैसे पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मैदान पर दो टी20 मुकाबले में एक छक्का लगाया था। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ नेहरा बल्लेबाजी नहीं कर पाए लेकिन वो छक्का लगाने के मामले में धौनी व युवी से अब भी आगे हैं। नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में युवी चार रन जबकि धौनी पांच रन बनाकर आउट हुए। वैसे इंग्लैंड के खिलाफ राहुल ने इस मैच में अपनी पारी के दौरान दो छक्के लगाए थे।
टी20 में नेहरा का सर्वाधिक स्कोर
आशीष नेहरा ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी 20 करियर में अब तक कुल 25 मैच खेले हैं और उन्होंने इस दौरान महज दो छक्के लगाए हैं। ये दोनों छक्के इन्होंने नागपुर में ही लगाया था। नेहरा ने टी 20 में अपना सर्वाधिक स्कोर भी इसी मैदान पर बनाया था। नेहरा का क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक स्कोर 22 रन है।