इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा पर बिकेंगे कितने में ?
आइपीएल 10 की नीलामी में इन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा रखा है।
नई दिल्ली। आइपीएल 10 की नीलामी को लेकर सबकी नजरें अब फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों पर टिक गई है। आइपीएल की 8 फ्रेंचाइजी सोमवार को खिलाड़ियों की खरीददारी करेगी। इस नीलामी में ये देखना सबसे दिलचस्प होगा कि कौन खिलाड़ी सबसे महंगा बिकता है। इस बार इन खिलाड़ियों का बेस प्राइस सबसे ज्यादा है और वो कितने में बिकते हैं इस पर सबकी नजरें हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्होंने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा रखा है।
-इयॉन मोर्गन- इंग्लैंड- बल्लेबाज- बेस प्राइस (2 करोड़)
-एंजेलो मैथ्यूज- श्रीलंका- ऑल राउंडर- बेस प्राइस (2 करोड़)
-बेन स्टोक्स- इंग्लैंड- ऑल राउंडर- बेस प्राइस (2 करोड़)
-पैट कमिंग- ऑस्ट्रेलिया- गेंदबाज- बेस प्राइस (2 करोड़)
-मिचेल जॉनसन- ऑस्ट्रेलिया- गेंदबाज- बेस प्राइस (2 करोड़)
-इशांत शर्मा- भारत- गेंदबाज- बेस प्राइस (2 करोड़)
-क्रिस वोक्स- इंग्लैंड- ऑल राउंडर- बेस प्राइस (2 करोड़)
इस बार आइपीएल 10 की नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी जिसमें 122 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं या फिर खेल चुके हैं। इसके अलावा अन्य वो खिलाड़ी हैं जो घरेलू स्तर क्रिकेट खेलते हैं।