हैपी बर्थडे: 'तुम जियो हजारों साल..'
24 अप्रैल भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद खास दिन माना जाता रहा है, आखिर इस दिन भारतीय खेल जगत के सबसे चमकते सितारे ने जन्म जो लिया था। आज मास्टर ब्लास्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और सालों क्रिकेट खेलने केबाद सचिन की जिंदगी में ये ऐसा मौका होगा जब वो भारतीय क्रिकेटर नहीं बल्कि 'पूर्व क्रिकेटर' के रूप में अपना जन्मदि
नई दिल्ली। 24 अप्रैल भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक बेहद खास दिन माना जाता रहा है, आखिर इस दिन भारतीय खेल जगत के सबसे चमकते सितारे ने जन्म जो लिया था। आज मास्टर ब्लास्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और सालों क्रिकेट खेलने केबाद सचिन की जिंदगी में ये ऐसा मौका होगा जब वो भारतीय क्रिकेटर नहीं बल्कि 'पूर्व क्रिकेटर' के रूप में अपना जन्मदिन मनाएंगे। सोशल नेटवर्क अपने सबसे चहेते स्टार को बधाई देने की होड़ भी लग गई है।
24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्में सचिन रमेश तेंदुलकर के बचपन से लेकर उनके करियर की उड़ान तक, भारतीय फैन हर चीज से वाकिफ है। अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन ने वो सब कुछ हासिल किया जिसकी कोई भी खिलाड़ी कल्पना करता हो। रिकॉर्ड से लेकर सम्मान तक और सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कारों से लेकर सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न तक, सचिन तेंदुलकर ने सब हासिल किया है। सचिन ने 16 दिसंबर 2013 को क्रिकेट को अलविदा कहा और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की आंखों को नम छोड़ दिया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हुए उस आखिरी टेस्ट मैच में सचिन ने अर्धशतक जड़ा था और शान से अपने सुनहरे करियर को अलविदा कहा था। हाल ही में सचिन तेंदुलकर को भारत सरकार ने 'भारत रत्न' देने का फैसला किया और ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान हासिल करते ही वो यहां भी रिकॉर्ड बनाने से नहीं चूके। वो भारत रत्न से सम्मानित होने वाले पहले खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के भारतीय भी बने।
उधर, फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर सोशल नेटवर्किग साइट पर सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से ही उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर ताबड़तोड़ बधाइयों के संदेश आ रहे हैं और ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपने करियर के दौरान सचिन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने व सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर:
वनडे:
मैच- 463
रन- 18426
औसत- 44.83
शतक- 49
अर्धशतक- 96
बेस्ट- नाबाद 200
टेस्ट:
मैच- 200
रन- 15921
औसत- 53.78
शतक- 51
अर्धशतक- 68
बेस्ट- नाबाद 248
टी20 क्रिकेट:
मैच- 1
रन- 10