अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए पृथ्वी शॉ का चयन
विलक्षण प्रतिभाशाली किशोर पृथ्वी शॉ को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में शामिल किया गया है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। विलक्षण प्रतिभाशाली किशोर पृथ्वी शॉ को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 26 से 29 अक्टूबर के दौरान खेला जाएगा।
ठाणे में जन्में शॉ 2013 में हैरिस शील्ड एलीट डिविजन मैच में 546 रन का स्कोर बनाकर सुर्खियों में आए थे। उनका यह रिकॉर्ड इस साल जनवरी में प्रणव धनावड़े ने तोड़ा था। 16 साल के शॉ को 2014 में 36 लाख का अनुबंध मिला था।
टीमें
इंडिया ब्लू: पृथ्वी शॉ, दिग्विजय रांगी, डेरिल एस फेरारिओ, हार्विक देसाई, एस लोकेश्वर, सुयश प्रभुदेसाई, निनाद रात्वा, एस अजित राम, अकुल प्रताप पांडोव, आरएस जगनाथ श्रीनिवास, कमलेश नगरकोठी, अर्जन नागवासवाला और विवेकानंद तिवारी।
इंडिया ग्रीन: रोहन एसके, ज्योत्सनिल सिंह, चंदन साहनी, प्रियम कुमार गर्ग, संदीप कुमार तोमर, अदीब उस्मानी, अनुकूल रॉय, शिवा सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, पी गिरिनाथ रेड्डी, इजान सैयद, दीपराज सिंह चूडास्मा और शुभम अरोड़ा।
इंडिया रेड: शुभान गिल, अंकुश वाकोडे, सलमान खान, अभिषेक शर्मा, हार्दिक तमोरे, सुदीप कुमार धारामी, अंकुर पॉल, आयुष जमवाल, राहुल चाहर, ऋषभ भगत, विश्वास मलिक, यश ठाकुर और सिमरजीत सिंह।