Move to Jagran APP

जुलाई में हरभजन सिंह बनेंगे पापा, 4 जून को गीता की गोद भराई

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जुलाई महीने में पापा बनेंगे। अभिनेत्री गीता बसरा मां बनने वाली है और 4 जून को यहां उनकी गोद भराई होगी। वैसे पारिवारीक सूत्रों के अनुसार हरभजन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यह महिलाओं का कार्यक्रम होता है।

By sanjay savernEdited By: Published: Tue, 31 May 2016 03:10 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 03:16 PM (IST)

लंदन। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह जुलाई महीने में पापा बनेंगे। अभिनेत्री गीता बसरा मां बनने वाली है और 4 जून को यहां उनकी गोद भराई होगी। वैसे पारिवारीक सूत्रों के अनुसार हरभजन सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे क्योंकि यह महिलाओं का कार्यक्रम होता है।

loksabha election banner

हरभजन और गीता की पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को जालंधर में शादी हुई थी। अब नौ महीनों बाद जुलाई में गीता मां बनेंगी। गीता लंदन में ही बच्चे को जन्म देगी और उसके बाद हरभजन के साथ अक्टूबर में वापस भारत लौट सकती हैं।

गीता 8 अप्रैल को मुंबई में हरभजन के साथ आइपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थी, उस वक्त भी उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए ढीले कपड़े पहने और आरामदायक जूते पहने हुए थे। इसके बावजूद उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इसके कुछ दिनों बाद वे अपने पेरेंट्स के पास लंदन चली गई थी। उन्होंने फ्लाइट में बैठी हुई अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी, उसमें भी वे पिलो से बेबी बंप छुपाती हुई नजर आई थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.