धौनी ने बनाया स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल जॉनसन को स्टंप आउट करने के साथ ही धौनी ने
मेलबर्न। टीम इंडिया के कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिशेल जॉनसन को स्टंप आउट करने के साथ ही धौनी ने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। धौनी का यह 134वां स्टंपिंग रहा।
33 वर्षीय धौनी ने यह उपलब्धि अपनी 460वीं पारी में हासिल की, जबकि संगकारा ने 133 स्टंपिंग के लिए 485 पारियां खेली। श्रीलंका के एक अन्य विकेटकीपर और पूर्व खिलाड़ी रोमेश कालुवितरना सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 270 पारियों में 101 स्टंपिंग हैं। टेस्ट क्रिकेट में धौनी के नाम पर 38 स्टंपिंग दर्ज हैं जबकि वनडे में उन्होंने 85 स्टंपिंग की हैं। टी-20 में भी उन्होंने 11 बल्लेबाजों को स्टंप किया है। दूसरी तरफ संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 20 स्टंपिंग की हैं जबकि वनडे में उनके नाम 93 और टी-20 में 20 स्टंपिंग हैं। एक अन्य भारतीय नयन मोंगिया 52 स्टंपिंग के साथ सूची में दसवें नंबर पर हैं।