धौनी दुबई की इस कंपनी के बने ब्रांड एम्बेसडर
भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब दुबई स्थित कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बन गए है। धौनी ने दुबई की हॉस्पिटेलिटी और मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट कंपनी के साथ तीन वर्ष का अनुबंध किया है। धौनी ने पहली बार देश के बाहर की किसी कंपनी के साथ अनुबंध किया
नई दिल्ली। भारत के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब दुबई स्थित कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर बन गए है। धौनी ने दुबई की हॉस्पिटेलिटी और मैनेजमेंट कंपनी ग्रांड मिडवेस्ट कंपनी के साथ तीन वर्ष का अनुबंध किया है। धौनी ने पहली बार देश के बाहर की किसी कंपनी के साथ अनुबंध किया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया कि तीन वर्ष के लिए करोड़ों रुपए के इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए है और धौनी अब इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर होंगे यूएई के उद्योगपति जफर शाह खान के स्वामित्व वाले इस ग्रांड मिडवेस्ट कंपनी के दुबई, यूके और आयरलैंड में कई होटल्स है। कंपनी अब भारत में भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी रूचि दिखा रही है और इसने यूएई में एक स्थानीय क्रिकेट टीम भी खरीदी है।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें