डे-नाइट टेस्ट: क्रिकेट इतिहास में दर्ज हुईं ये बातें
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हुए ऐतिहासिक पहले डे-नाइट टेस्ट में पहला विकेट हासिल करने का श्रेय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलुवड को हासिल हुआ।
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हुए ऐतिहासिक पहले डे-नाइट टेस्ट में पहला विकेट हासिल करने का श्रेय ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोस हेजलुवड को हासिल हुआ।
एडिलेड ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मॅक्कुलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हेजलवुड ने अपने दूसरे तथा पारी के चौथे ओवर में मार्टिन गप्टिल को एलबीडब्ल्यू कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया।
ये बातें दर्ज हो गईं क्रिकटे इतिहास में
पहला डे-नाइट टेस्ट : एडिलेड ओवल
टीमें : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
गेंद : पिंक
टॉस : न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मॅक्कुलम ने जीता, बल्लेबाजी का फैसला
पदार्पण : मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड)
पहला ओवर : मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
पहली गेंद खेली : मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)
पहला विकेट : मार्टिन गप्टिल 1 रन बनाकर आउट हुए
पहला विकेट लिया : जोस हेजलुवड (ऑस्ट्रेलिया) ने गप्टिल को एलबीडब्ल्यू किया
पहला चौका : केन विलियम्सन ने स्टार्क की गेंद पर लगाया