मुंबई पर भारी पड़ सकते हैं ये तीन नाम, बच के रहना होगा करना होगा कुछ इंतज़ाम
मुंबई की टीम सबसे आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। कुल मिलाकर, पुणे के पास काफी बड़े नाम हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पूरा दमखम दिखाना चाहिए।
(रवि शास्त्री का कॉलम)
मुंबई इन दिनों मेहमान टीमों के लिए परेशानी की जगह बनी हुई है। जब आप किसी तेंदुए के निवास स्थान पर पहुंचते हो तो जीवरक्षक आपको बताते हैं कि आप अंदर तो जा सकते हो, लेकिन बाहर नहीं आ सकते हो। यह मगरमच्छ से भरी झील में तैरने की तरह है या फिर उस तरह जैसे झुंड में बाज छोटे-छोटे मांस के टुकड़ों पर झपट्टा मारने की कोशिश करते हैं।
पुणे सुपरजाइंट के लिए भी सोमवार को कुछ इसी तरह का होगा। सिर्फ इतना काफी नहीं होगा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (स्टीव स्मिथ), ऑलराउंडर (बेन स्टोक्स) और फिनिशर (महेंद्र सिंह धौनी) मेहमान टीम का हिस्सा होंगे। वे हर एक गेंद पर गेंदबाजी या बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इस सत्र में मुंबई की यह एकमात्र हार है। वे रिकॉर्ड बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। मुंबई एक बार फिर यह दिखाने को उत्सुक होगी कि वह 15 ओवर में 200 रन बना सकती है या 141 जैसे कम स्कोर का बचाव कर सकती है या हैट्रिक भी उसकी हार की वजह नहीं बन सकती है।
मुंबई की टीम सबसे आक्रामक क्रिकेट खेल रही है। कुल मिलाकर, पुणे के पास काफी बड़े नाम हैं और उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पूरा दमखम दिखाना चाहिए। (टीसीएम)
आइपीएल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें