Move to Jagran APP

ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं युवराज सिंह, बड़े-बड़े धुरंधर भी हैं इनके आगे बौने

वराज सिंह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार होता रहा है। युवी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो दुनिया का कोई और बल्लेबाज़ बना ही नहीं सका है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 12:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 04:39 PM (IST)
ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं युवराज सिंह, बड़े-बड़े धुरंधर भी हैं इनके आगे बौने
ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं युवराज सिंह, बड़े-बड़े धुरंधर भी हैं इनके आगे बौने

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। युवराज सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही युवी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन एक समय वो भी रहा जब युवराज ने न सिर्फ गेंदबाज़ों के दिमाग में बल्कि फैंस के दिलों में भी राज किया। युवराज सिंह का नाम दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में शुमार होता रहा है। युवी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जो दुनिया का कोई और बल्लेबाज़ बना ही नहीं सका है।

loksabha election banner

ये रिकॉर्ड बनाने वाला एक अकेला युवराज

युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टूअर्ड ब्रॉड के एक ओवर की छह गेंदों में छह छक्के जड़े थे। युवराज सिंह ने ये कमाल 11 साल पहले किया था और इसी दिन युवी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जो आज भी कायम है। खास बात ये है कि ये कमाल दुनिया का कोई और खिलाड़ी कर ही नहीं सका है। दरअसल युवी अंतरराष्ट्रीय टी-20 में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले दुनिया के एकलौते और एकमात्र बल्लेबाज़ हैं। हालांकि युवी के बाद कई लोगों ने टी-20 क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए हैं, लेकिन उन्होंने ये करिश्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बल्कि घरेलू टूर्नामेंट या फिर टी-20 लीग में किया है।

(ये देखिए युवी के वो छह छक्के) 

2007 में खेला गया वो टी-20 विश्व कप का पहला संस्करण था। द. अफ्रीका में खेले गए उस टूर्नामेंट को भारत ने जीतते हुए इस खिताब का पहला विजेता बनने का गौरव हासिल किया था।

युवी ने सबसे पहले बनाया ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने छह छक्के तो लगाए ही, इसके साथ ही साथ उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आपको बता दें कि युवी के इस कीर्तिमान को आज तक कोई तोड़ तो नहीं सका है, लेकिन इसकी बराबरी कुछ खिलाड़ियों ने जरुर कर ली है।

टी-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी                                            विरोधी

युवराज सिंह (भारत)                         इंग्लैंड (2007)

हजरतुल्ला जजई (काबुल जवानन)    बल्ख लीजेंड्स (2018)

क्रिस गेल (मेलबर्न रेनीगेड्स)           एडिलेड स्ट्राइकर्स (2016)

मार्कल ट्रेस्कोथिक (समरसेट)           हैंपशायर (2010)

इमरान नज़ीर (सियालकोट)             लाहौर इगल्स (2005)

जेरार्ड बरौफी (यॉर्कशायर)                डर्बीशायर (2006)

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.