वीरेंद्र सहवाग की अब खूब उड़ रही है खिल्ली, कर बैठे ये गलती
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का एक छोटी सी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग जिस तरह से मैदान पर गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा कर अपने फैंस का मनोरंजन करते थे, ठीक उसी तरह से वो सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज़ में ट्वीट कर अपने फैंस का अभी भी मनोरंजन करते हैं। सहवाग कभी-कभी कुछ लोगों का हल्के-फुल्के अंदाज़़ में मज़ाक भी उड़ा देते हैं, लेकिन कहते हैं न कि समय बड़ा बलवान। दूसरों का मज़ाक उड़ाने वाले वीरू आज खुद ही ट्रोलर्स के शिकार हो गए
इस वजह से उड़ा वीरू का मजाक
दूसरों का मजाक उड़ाने वाले वीरेंद्र सहवाग खुद भी माजक का पात्र बन गए और सोशल मीडिया पर उनकी खूूब खिल्ली उड़ रही है। दरअसल इस पूर्व क्रिकेटर ने गुरुवार को हिंदी दिवस के अवसर पर ट्वीट किया था। हिंदी दिवस के इस मौके पर वीरू ने हिंदी' शब्द को ही गलत (हिन्दि) लिख दिया। बस, फिर क्या था सहवाग की ये गलती ट्विटर यूजर्स ने पकड़ ली और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अगले ट्वीट में अपनी गलती सुधार ली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सहवाग की इस गलती पर ट्रोलर्स मे उन्हें नहीं बख्शा और आप ही देखिए उन्होंने किस तरह से दूसरों का मज़ाक उड़ान वाले वीरू की खिल्ली उड़ाई।
अबे देख कर तो नक़ल सही कर , भाई !
— Bulla (@Naamhaibulla) 14 September 2017 p>
pic.twitter.com/rXF4V9aJSt— PK (@purush_km) 14 September 2017
हिन्दी होता हैं सर— Vikas saini (@Vikassa95972399) 14 September 2017
शायद इसीलिए आपके टि्वटर अकाउंट से हिंदी में यह पहला ट्वीट है। जय हो— PoS (@pkp7824) 14 September 2017
और सर आपकी हिन्दी का जो स्टाइल है वो हमे बहुत पसंद है।— Vijay Chauhan (@ivijaychauhan) 14 September 2017
😁hindi to thk kar lo veeru— Gaurav Pandey (@Gaurav25031979) 14 September 2017