रोहित शर्मा ने कर दिया कुछ ऐसा, अब ट्विटर पर खूब उड़ रहा है मज़ाक
रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया कि ट्विटर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर दिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का चयन किया गया है। लेकिन इस चयन के बाद से ही रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड रहा है। दरअसल इसकी वजह भी खुद रोहित ही हैं।
रोहित ने सोशल मीडिया पर डाली ये फोटो
रोहित शर्मा ने श्रीलंका दौरे पर जाने से पहले नया हेयरकट करवाया और इस हेयरकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। रोहित ने इस फोटो को 'बहुत जरूरी हेयरकट' के कैप्शन के साथ ट्वीट किया।
Much needed haircut 💇♂️ pic.twitter.com/nNTji93JtR— Rohit Sharma (@ImRo45) July 10, 2017
रोहित ने इस फोटो को ट्विटर पर कया डाला, ट्विटर यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। आप भी देखिए की रोहित की इस फोटो पर कैसे-कैसे कमेंट किए गए।
The right side is talent, the left side is consistency. pic.twitter.com/I8a7s6UWyG— Sameer Allana (@HitmanCricket) July 10, 2017
This was my hair style when I tried my new trimmer 😅 #RohitSharma #newhaircut https://t.co/ABwPhxAVwF— ArjunaN (@being_arjun18) July 12, 2017
person: "bhai Andheri West ka rasta kahan jaata hai?"
Rohit Sharma: *truns around* "peeche se right" pic.twitter.com/0hoXUG1NKi— Junaid Baloch (@SKforevr) July 11, 2017
नाई ने गलत काट दिए, दोबारा जाओ ठीक करेगा , अगर हमारे गांव में आये ऐसे लेकर तो हमारे बुजुर्ग 4 झापड़ मार के कहेंगे बनाऊ तोय मंत्री, का है यह?— Prateek sharma (@Hogyatera) July 10, 2017
आपको बता दें कि चैंपियस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर आराम दिया गया था।