अनुष्का के लिए जान दे सकता है यह स्टार क्रिकेटर
हमेशा से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आइपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने रिश्ते को हमेशा टाइम देते हैं। कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे जिससे प्यार करते
नई दिल्ली। हमेशा से बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आइपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने रिश्ते को हमेशा टाइम देते हैं। कोहली ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे जिससे प्यार करते हैं और अगर जरूरत पड़ी तो उसके जान भी दे देंगे।
लंबे समय तक चोरी चुपके रिलेशन में रहने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में अब हर कोई जानना चाहता है, लेकिन हमेशा से दोनों ही सितारे अपने रिश्ते को छुपाते आए हैं। हालांकि अब ये दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार करने लगे हैं।
देखिए, आरसीबी की बस में ये क्या कर रहे हैं विराट-अनुष्का
अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में विराट ने अनुष्का और अपने प्यार को लेकर खुलकर बातें की। कोहली ने अपने रिश्ते पर बोलते हुए कहा कि वे और अनुष्का अपने रिश्तों को बिल्कुल अलग तरह से देखते हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों अपने-अपने क्षेत्र में मशहूर हैं। कुछ लोग हमारे रिश्तों को फैंटेसी और परियों की कहानी जैसा देखते है, लेकिन हम इसे कतई ऐसे नहीं देखते, ये सच्चाई से काफी दूर है।
अनुष्का से रिश्ते के बारे में बोलते हुए विराट ने कहा कि यह पूरी तरह से भरोसे पर टिका है और हम दोनों एक-दूसरे पर जबरदस्त यकीन करते हैं। हम दोनों का प्यार एक सामान्य रिश्ता है और हम कभी भी एक-दूसरे के काम के बीच में नहीं आते हैं।
पढ़ें - आलोचनाओं को भूलाकर अनुष्का ने दिया विराट का साथ
अनुष्का ख्याल रखने की बात पर बोलते हुए कोहली ने कहा कि मैं जिसको चाहता हूं उसके लिए अपनी जान दे दूंगा। जो भी मेरे करीब हैं मैं उनका ख्याल रखता हूं। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम जो चाहते हैं वह करेंगे और इसमें किसी को दखल नहीं देंगे। हमारे लिए हमारा रिश्ता ज्यादा अहम है, हम लोगों को राय बनाने से रोक नहीं सकते हैं।