रिद्धिमान साहा ने मैदान पर कर दी ऐसी हरकत कि हंस पड़े सब
साहा के इस अंदाज पर सब हंस पड़े।
नई दिल्ली। रांची टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर एक ऐसा नजारा दिखा कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर और कॉमेंटेटर तक हंस पड़े। ये घटना मैच के 80वें ओवर के दौरान हुआ।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपने शतक के करीब थे। मैच के 80वें ओवर में रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा ने लेग स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। इस गेंद को मारने से स्मिथ चूक गए और गेंद उनके दोनों पैरों के बीच में फंस गई। स्टंप के पीछे खड़े साहा थोड़ी देर तक इंतजार करते रहे और जैसे ही गेंद गिरने लगी उन्होंने स्मिथ के उपर गिरते हुए उस गेंद को लपक लिया और आउट की अपील कर दी।
साहा जिस तरह से स्मिथ के उपर गिरे और कैच को पकड़ा उसे देखकर मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी, अंपायर, कॉमेंटेटर हंसने लगे। हालांकि स्मिथ आउट नहीं हुए थे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया लेकिन साहा ने जिस अंदाज से वो कैच पकड़ा था वो बहुत फनी था जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया।
फोटो साभार : बीसीसीआइ का ट्विटर अकाउंट