विराट ने खिलाड़ियों को सफल होने के लिए दिया ये 'मूलमंत्र'
विराट ने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर आप सफल होना चाहते हैं तो आपको ये करना ही पड़ेगा।
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए वो कड़ी मेहनत करते हैं। विराट ने कुछ ऐसा ही संदेश खेल से जुड़े हर खिलाड़ियों के लिए दिया। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
विराट ने 49वीं अखिल भारतीय केंद्रीय राजस्व खेल प्रतियोगिता 2016-17 के समापन समारोह में कहा कि अगर मेरे शब्द कुछ मदद कर सकते हैं तो मैं हर खिलाड़ी और यहां मौजूद हर व्यक्ति से यही कहना चाहूंगा कि यदि आप विश्वास कर सकते हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। मैं इन बातों में विश्वास करता हूं। मैं अपनी जिंदगी का हर दिन इस अहसास के साथ जीता हूं और आप क्या हासिल कर सकते हैं इसकी कोई सीमा नहीं है और आपके साथ भी ऐसा हो सकता है।’
उन्होंने कहा, ‘अगर आप इसके बारे में सोचते हो और खुद पर भरोसा रखते हो कि आप इसके हासिल कर सकते हो।’ कोहली ने महिला पहलवान बबिता और गीता फोगाट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हाल में दो बहनों की कहानी देखी। दिल छूने वाली। छह बहनें लेकिन आप दोनों ने देश के लिये बड़ी उपलब्धियां हासिल की।’
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें