'विराट को धौनी से सीखनी चाहिए कप्तानी के गुर'
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को महेंद्र सिंह धौनी से सीखकर एक कप्तान के तौर पर परिपक्व होना चाहिए।
शंघाई। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को महेंद्र सिंह धौनी से सीखकर एक कप्तान के तौर पर परिपक्व होना चाहिए।
स्टीव ने कहा कि इस विश्व कप में विराट के साथ कुछ मसले रहे। वे काफी जज्बाती हो जाते हैं और कई बातों को व्यक्तिगत तौर पर लेते हैं। एक कप्तान के तौर पर आपको खुद को बेहद मजबूत करना पड़ता है और धौनी इसकी मिसाल है जो कभी किसी चीज से प्रभावित नहीं होते। कोहली के लिए धौनी रोल मॉडल हो सकते हैं। धौनी ने कभी इसकी परवाह नहीं की कि लोग क्या कह रहे हैं। बाहरी चीजों से वह प्रभावित नहीं होते। वे मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में भरोसा रखता है। कोहली को थोड़ा और चालाकी से काम लेना होगा।