दक्षिण अफ्रीका व न्यूजीलैंड में होगा विश्व कप का फाइनल : क्रो
महान कीवी बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने की भविष्यवाणी की है।
वेलिंगटन। महान कीवी बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने की भविष्यवाणी की है।
क्रो ने कहा कि कैंसर के कारण उन्हें डर था कि वह वर्ष 2014 को पूरा नहीं जी पाएंगे, लेकिन अब वह क्रिकेट महाकुंभ को देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी इस भविष्यवाणी के दौरान न्यूजीलैंड के सबसे शानदार बल्लेबाज माने जाने वाले क्रो ने कैंसर से अपने संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी। क्रो लगभग दो साल पहले लिमफोमा के एक प्रकार से उबरे थे लेकिन पिछले साल इस बीमारी से वापसी की थी।
क्रो ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में प्रबल दावेदार है, लेकिन उनका मानना है कि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैरान करने में सक्षम हैं। मैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल चुनता हूं। मुझे यही लग रहा है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है। हम एक दिन यह खिताब जीतेंगे और घरेलू सरजमीं पर हम काफी अच्छे हैं।