जोगी के बाद अब नेताम और पोटाई बनाएंगे नई पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और भाजपा से पांच बार सांसद रहे सोहन पोटाई ने भी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और भाजपा से पांच बार सांसद रहे सोहन पोटाई ने भी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
नेताम-पोटाई ने यह कहा है कि बहुत जल्द वे भारत निर्वाचन आयोग में आदिवासियों व छत्तीसगढ़ियों के हितों के लिए काम करने वाले नए राजनीतिक दल का रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे।
यह छत्तीसगढ़ियों के लिए काम करेगा और बाहरी लोगों का विरोध करेगा। नेताम व पोटाई की नई पार्टी के बारे में भाजपा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नई पार्टी बनने का मौसम चल रहा है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दो ही बड़े दल थे, हैं और रहेंगे। यहां क्षेत्रीय पार्टियों के लिए कोई जगह नहीं है। सोहन पोटाई की नई पार्टी से भाजपा को ही नुकसान होगा।