Move to Jagran APP

नक्सलियों ने की दो कांग्रेसी नेताओं की हत्या

जिले में 15 अगस्त से पहले नक्सलियों ने दो कांग्रेसी नेताओं की हत्या कर बड़ी घटना को अंजाम दिया है वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे जगदलपुर रिफर किया गया है। मृतकों में से एक सरपंच और दूसरा उप सरपंच है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2015 03:13 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2015 05:18 AM (IST)
नक्सलियों ने की दो कांग्रेसी नेताओं की हत्या

रायपुर, बीजापुर। जिले में 15 अगस्त से पहले नक्सलियों ने दो कांग्रेसी नेताओं की हत्या कर बड़ी घटना को अंजाम दिया है वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे जगदलपुर रिफर किया गया है। मृतकों में से एक सरपंच और दूसरा उप सरपंच है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि इन्होंने चुनाव न लडऩे के नक्सली फरमान को न मानते चुनाव लड़ा। इससे नक्सली नाराज थे। हालांकि हत्या पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 8-9 बजे के बीच ग्राम पंचायत गुड़साकल, भटवाडा और चिहका में हथियारबंद नक्सली एक साथ पहुंचे। नक्सली गुड़साकल सरपंच सुखदेव नेगी, भटवाड़ा के उप सरपंच आशाराम मोडियम और चिहका के पंच केरमुराम मोडियम को अपने साथ जंगल ले गए जहां सुखदेव और आशाराम पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते धारदार हथियार से हत्या कर दी। केरमुराम पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया और मरा हुआ समझकर नक्सली उसे वहीं छोड़कर चले गए। केरमुराम को जगदलपुर रिफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली फरमान को मानने से इंकार कर दिया था। चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी जिससे नक्सली नाराज थे। मृत पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.