Move to Jagran APP

रायपुर में कांग्रेसियों ने निकाली घोटालों की बारात

छत्तीसगढ़ में हुए नागरिक आपूर्ति निगम के घोटालों की बारात शनिवार को कांग्रेसियों ने निकाली। कांग्रेस भवन गांधी मैदान से पांच दूल्हों, रथ और बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई। दूल्हों को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मुखौटा लगाया गया था।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 03:17 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 03:35 AM (IST)

रायपुर [ब्यूरो]। छत्तीसगढ़ में हुए नागरिक आपूर्ति निगम के घोटालों की बारात शनिवार को कांग्रेसियों ने निकाली। कांग्रेस भवन गांधी मैदान से पांच दूल्हों, रथ और बैंड-बाजे के साथ बारात निकाली गई। दूल्हों को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का मुखौटा लगाया गया था।

loksabha election banner

कांग्रेसी नान घोटाले की सीबीआई जांच और लिा अधिकारियों और नेताओं के नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे। बारात कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री निवास तक निकालने की तैयारी थी, लेकिन नगर निगम मुख्यालय के सामने पुलिस ने रोक दी।

पुलिस के साथ झूमाझटकी के बाद 50 से ज्यादा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बारात में महापौर प्रमोद दुबे, प्रदेश सचिव एजाज ढेबर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.