नक्सली हमले में एसटीएफ जवान घायल
सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसमें एफटीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती कराया गया है।
रायपुर, जगदलपुर [ब्यूरो]। सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकली फोर्स पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसमें एफटीएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ और स्पेशल टॉस्क फोर्स के दो सौ जवान कुकानार थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के बाद लौट रहे थे तभी ग्राम कुंदनपाल के पास घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे फायरिंग हुई। इसमें एसटीएफ का जवान मूलचंद साहू घायल हो गया। उसके कंधे के पास पीछे से गोली लगकर आरपार हो गई है।
फोर्स की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। घायल जवान को हेलीकाप्टर से मेकॉज लाया गया। यहां एक्स-रे रिपोर्ट में गोली शरीर में नहीं मिली। घायल जवान को आपातकालीन विभाग में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।