कांग्रेसी चारों दिशाओं से घेरेंगे विधानसभा
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की किसान-मजदूर न्याय यात्रा में 16 मार्च को चारों दिशाओं से विधानसभा का घे
रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की किसान-मजदूर न्याय यात्रा में 16 मार्च को चारों दिशाओं से विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। 11 मार्च को बलौदाबाजार से शुरू हुई यात्रा रविवार को सारागांव से निकलकर दोन्दे होते हुए शाम को सेमरिया पहुंचेगी।
सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान और मजदूर विधानसभा का घेराव करेंगे। रायपुर की यात्रा का नेतृत्व महापौर प्रमोद दुबे और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय करेंगे।
रायपुर की यात्रा में ही बस्तर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। महासमुंद से पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर व दुर्ग से अरण वोरा की अगुवाई में यात्रा पहुंचेगी। कवर्धा, बेमेतरा की तरफ से यात्रा में रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।