स्वाइन फ्लू संदिग्ध विधायक दिल्ली रेफर, 11 और पॉजिटिव
रायपुर [निप्र]। स्वाइन फ्लू संदिग्धों की संख्या राज्य में तेजी से बढ़ रही है। बुधवार देर रात राज्य क
By Edited By: Published: Fri, 06 Mar 2015 05:15 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2015 02:49 AM (IST)
रायपुर [निप्र]। स्वाइन फ्लू संदिग्धों की संख्या राज्य में तेजी से बढ़ रही है। बुधवार देर रात राज्य के एक विधायक में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे। उन्हें गंभीर स्थिति में रायपुर में रामकृष्ण केयर अस्पताल लाया गया, फिर परिजन दिल्ली ले गए। उससे पहले कई नेता-मंत्री उनका हाल जानने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे।
गुरूवार को दिल्ली से आई 33 मरीजों की रिपोर्ट में 11 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से रायपुर के 3 हैं, प्रदेश में कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 85 जा पहुंची है। और अब स्वास्थ्य विभाग मौसम की मेहरबानी का इंतजार कर रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें