पूर्व आईजी रमेश शर्मा को इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार
रायपुर [निप्र]। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन के क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट योगदान के ल
By Edited By: Published: Thu, 26 Feb 2015 05:32 AM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 02:24 AM (IST)
रायपुर [निप्र]। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन के क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रमेश शर्मा को इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं दुर्ग में एसएसपी के पद पर रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं।
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपए एवं रजत कमल ट्रॉफी एवं साइटेशन के साथ सम्मानित किया। उन्हें भारत सरकार द्वारा 1996 का इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें