Move to Jagran APP

भाजपा की मान्यता रद करे चुनाव आयोग: कांग्रेस

By Edited By: Published: Tue, 16 Sep 2014 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 16 Sep 2014 01:43 AM (IST)
भाजपा की मान्यता रद करे चुनाव आयोग: कांग्रेस

रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने अंतागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा की गई खरीद फरोख्त, सरकारी तंत्र और पुलिस के दुरुपयोग को लोकतंत्र विरोधी आचरण ठहराया है। इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग से भाजपा की मान्यता रद्द करने और लोक प्रतिनिधित्व कानून और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करने की मांग की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम वापसी में धनबल, सरकारी प्रशासन तंत्र और पुलिस को झोंक दिया गया और भाजपा प्रवेश करने में यही लोग सक्रिय रहे। भाजपा ने लोकतंत्र की ज़़डों पर कुठाराघात किया है।

उन्होंने कहा कि कांकेर के कलेक्टर एसपी पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने के आरोपों को और एक प्रमाण मिला है। स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को 11 सितंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थमने के बाद अंतागढ़ से निकल जाना था। अंतागढ़ के बाहर से आए भाजपा नेताओं और प्रचारकों को बाहर करना पुलिस और प्रशासन का दायित्व था। सरकारी प्रभाव में अपने इस दायित्व को भी पुलिस प्रशासन ने नहीं निभाया।

चुनाव प्रचार की समय सीमा समा होने के बाद अंतागढ़ विधानसभा की सीमा में बने रहकर और जनसंपर्क जारी रख कर श्री कौशिक और अन्य भाजपा नेताओं ने जनप्रतिनिधित्व कानून और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इस उल्लंघन को पुलिस प्रशासन ने सरंक्षण दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांकेर कलेक्टर और कांकेर एसपी पूरे अंतागढ़ चुनाव में भाजपा के एजेंट के रूप में काम करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.