Move to Jagran APP

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सूची पर विवाद

By Edited By: Published: Wed, 16 Jul 2014 05:56 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 02:01 AM (IST)

रायपुर [ब्यूरो]। कांग्रेस की जारी हुई जिलाध्यक्ष की सूची पर विवाद खड़ा हो गया है। कोरिया से जिन प्रभा पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उनके खिलाफ मनेन्द्रगढ़ विधानसभा चुनाव 2013 में भितरघात के आरोप लगे हैं, लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इसे लेकर कोरिया में बवाल मचा हुआ है।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुलाब सिंह चुनाव लडे़ थे। इस सीट से महंत समर्थक प्रभा पटेल दावेदार थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। चुनाव में गुलाब सिंह भाजपा के श्याम बिहारी जायसवाल से हार गए थे। इसके बाद सिंह ने कांग्रेसियों पर जमकर भितरघात करने का आरोप लगाया। भितरघात को लेकर रमेश सिंह, प्रभा पटेल, कृष्ण मुरारी तिवारी व अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन नए सिरे से जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में प्रभा पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

बताते हैं कि कोरिया से पूर्व विधायक गुलाब सिंह जिलाध्यक्ष के दावेदार थे। सिंह को जोगी समर्थक और महंत विरोधी बताया जाता है। यही वजह है कि उनकी जगह प्रभा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस की जारी हुई 29 जिलाध्यक्ष की सूची में एक भी मुस्लिम वर्ग से नहीं है।

गुलाब सिंह, पूर्व विधायक ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक में आदिवासी वर्ग का कोई भी नहीं है। आदिवासी वर्ग से जिलाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। वैसे पीसीसी का निर्णय है, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।

प्रभा पटेल, जिलाध्यक्ष, कोरिया ने कहा कि किसी के आरोप लगाने से क्या होता है। गुलाब सिंह जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज होकर गलत जानकारी फैला रहे हैं। नियुक्ति का मामला पार्टी का है। इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.