दो नक्सली गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 03:13 PM (IST)
रायपुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जंगला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित पोटनार और टूगलाई एरिया के जंगल को घेरकर स्थानीय पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इस दौरान पुलिस को दो लोगों पर शक हुआ। पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश में थे। पुलिस ने पकड़ लिया। इन दोनों की पहचान अनिल कुनजाम और चामरु कोसा के रूप में हुई है। अनिल और चारु इस इलाके हुए कई अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें