Move to Jagran APP

अमरकंटक सबसे ठंडा, बिलासपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी

हिमालय से आ रही ठंडी हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सबसे सबसे ठंठा अमरकंटक रहा। यहां तापमान 3.1 डिसे दर्ज किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बिलासपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी दी

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 01:21 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:52 AM (IST)
अमरकंटक सबसे ठंडा, बिलासपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी

बिलासपुर(निप्र)। हिमालय से आ रही ठंडी हवा से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को सबसे सबसे ठंठा अमरकंटक रहा। यहां तापमान 3.1 डिसे दर्ज किया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बिलासपुर संभाग में शीतलहर की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

हिमालय की हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। सुबह से देर रात तक ठंडी हवाएं चल रही हैं। अधिकांश शहरों का न्यनूतम तापमान सामान्य से कम हो गया है। गुरुवार को सबसे कम तापमान अमरकंटक में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही हाल अमरकंटक से लगे करंजिया का रहा। अमरकंटक क्षेत्र में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। हालांकि शहर और आसपास मौसम पूरी तरह से साफ था।

शहर का तापमान पिछले तीन दिनों में 9 डिसे घटकर 9.5 डिसे हो गया है। हवा की दिशा भी बदल गई है। अब हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से उत्तरी हो गई है। ठंडी हवा के प्रभाव में अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिसे नीचे चल रहा है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 7 डिसे से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान इससे घटा तो शीतलहर चलेगी। ठंड के कारण दोपहर की धूप भी लोगों को भा रही है। देर शाम तक चहल-पहल रहने वाले शहर के मुख्य सड़कों में गुरुवार को ठंड के कारण सन्नाटा रहा।

प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान(डिसे में)

बिलासपुर 9.5

रायपुर 11.9

अंबिकापुर 6.5

रायगढ़ 8.0

पेंड्रारोड 6.6

जगदलपुर 8.7

अमरकंटक 3.1

पिछले एक सप्ताह का तापमान डिसे में (केवल बिलासपुर)

11 दिसंबर 13.8

12 दिसंबर 13.8

13 दिसंबर 17.6

14 दिसंबर 17.6

15 दिसंबर 17.5

16 दिसंबर 13.3

17 दिसंबर 9.6

18 दिसंबर 9.5

अभी न्यूनतम तापमान और कम होने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में तापमान सामान्य से 4 डिसे नीचे चल रहा है। यहां अगले चौबीस घंटों तक शीतलहर की चेतावनी दी गई है। - एमल साहू, निदेशक, मौसम विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.