सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधार कार्ड बिना अब नहीं मिलेगा इन सरकारी योजनाओं का लाभ, जानिए

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Fri, 31 Mar 2017 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 05:29 PM (IST)

आधार कार्ड को तमाम योजनाओं के लिए जरूरी कर दिया गया है

आधार कार्ड बिना अब नहीं मिलेगा इन सरकारी योजनाओं का लाभ, जानिए
आधार कार्ड बिना अब नहीं मिलेगा इन सरकारी योजनाओं का लाभ, जानिए

नई दिल्ली: आधार कार्ड की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने अब लगभग अधिकांश कामकाजों के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है, हाल ही में सरकार की ओर से आईटीआर फाइलिंग और पैन कार्ड आवेदन के लिए भी पैन कार्ड को अनिवार्य बता दिया है। आज हम आपको अपनी खबर में बताने की कोशिश करेंगे कि किन-किन योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य किया जा चुका है। जानिए...

• जिन बच्चों के पास आधारकार्ड नहीं है वे 30 जून तक अपने स्कूल के माध्यम से भी आधारकार्ड बनवा सकते हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें मिड-डे मील जैसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

• सामाजिक सहायता कार्यक्रम और दीनदयाल अंत्योदय योजना के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है।

• आने वाले दिनों में सरकार प्रत्यक्ष सब्सिडी लाभ हस्तांतरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आने वाली सभी 84 सरकारी योजनाओं के लिए भी आधारकार्ड जरूरी कर देगी।

• आधार एलपीजी सब्सिडी और पीडीएस के जरिए राशन लेने के लिए भी अनिवार्य है।

• सामाजिक न्याय मंत्रालय ने आधार कार्ड को 6 स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य कर चुका है।

• एससी/एसटी के लिए इंटरकास्ट शादियों के लिए मिलने वाली सहायक राशि के लिए भी आधार डीटेल्स देना जरूरी होगा।

• मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए केंद्रीय स्कॉलरशिप का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है या उन्हें आधार सत्यापित यानी अटैस्ट करवाना जरूरी होगा।

• साक्षर भारत योजना और सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार अनिवार्य है।

• नैशनल हेल्थ मिशन के तहत स्टाफ को दिए जाने वाले पैसों को लेने के लिए भी आधार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अनिवार्य बनाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।