आम बजट 2017 : इस बार 10 बड़ी चीजों पर किया गया खास फोकस
इनमें किसान, इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं को रोजगार, सोशल सिक्यॉरिटी, आवास, वित्तीय क्षेत्र और डिजिटल इकॉनमी जैसी चीजें शामिल हैं।
नई दिल्ली। संसद में अाम बजट 2017 पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब टेक इंडिया हमारा एजेंडा होगा। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान शायरी पढ़ी, 'जो बात नई है, उसे अपनाइए आप। डरते हैं क्यों नई राह पर चलने से, हम आगे आगे चलते हैं, आइए।
जेटली ने बजट भाषण में कहा कि मैं इस व्यापक एजेंडे को अागे बढ़ाने के लिए बजट प्रस्तावों को 10 बड़ी चीजों पर फोकस किया है। इनमें किसान, इंफ्रास्ट्रक्चर, युवाओं को रोजगार, सोशल सिक्यॉरिटी, आवास, वित्तीय क्षेत्र और डिजिटल इकॉनमी जैसी चीजें शामिल हैं।
किसान
हम किसानों की अाय को अपले पांच वर्षों में दो गुना करना।
गांव
रोजगार तथा बुनियादी अवसंरचना उपलब्ध कराना।
गरीब
सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा तथा अावास सुविधा को बढ़ावा देना।
युवा
शिक्षा, कौशल एवं रोजगार उपलब्ध कराकर शक्ति का संचार स्थापित करना।
अवसंरचना
दक्षता , उत्पादकता तथा जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास
वित्तीय क्षेत्र
सुदृढ़ संस्थाअों के माध्यम से विकास एवं स्थायित्व को बढ़ावा देना
डिजिटल अर्थव्यवस्था
गति उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता को बढ़ावा देना
सार्वजनिक सेवा
जनता की भागीदारी के जरिए प्रभावी शासन एवं दक्ष सेवा की व्यवस्था करना।
राजकोषीय प्रबंधन
संसाधनों का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित करना तथा राजकोषीय स्थायित्व को बनाए रखना।
कर प्रशासन
ईमानदार व्यक्तियों को सम्मान देना।