आरबीआई ने बताया बीते दो हफ्तों में बैंक लोन 5 फीसदी तक बढ़े
आरबीआई ने बताया कि बीते दो हफ्तों के भीतर बैंक लोन्स में 5 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक आरबाआई ने जानकारी दी है कि बीते दो हफ्तों के भीतर बैंक लोन्स में 5 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिला है। यह आंकड़ा 6 जनवरी को खत्म हुए दो हफ्तों तक का है। आरबाआई ने यह भी बताया जमा राशि में भी 14.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए साप्ताहिक आंकड़ों में सामने आई है।
आउटस्टैंडिंग लोन में भी इजाफा देखने को मिला है। यह 65,360 करोड़ (9.58 बिलियन डॉलर) से 74.13 लाख करोड़ हो गया है। वहीं नॉन फूड क्रेडिट ग्रोथ में भी बढ़त देखने को मिली है। यह 63,690 करोड़ रुपए से बढ़कर 73.07 लाख करोड़ का हो गया है। जबकि फूड क्रेडिट ग्रोथ भी 1,670 करोड़ से बढ़कर 1.07 लाख करोड़ हो गई है। बैंकों में जमा राशि बीते दो हफ्तों में बढ़कर 67,930 करोड़ से लेकर 105.84 लाख करोड़ हो गई है।