सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरबीआई ने जारी किया 500 रुपये का नया नोट, जानिए क्या होगा खास फीचर

By Surbhi JainEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 01:11 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 07:29 AM (IST)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 रुपये का नया नोट जारी कर दिया है

आरबीआई ने जारी किया 500 रुपये का नया नोट, जानिए क्या होगा खास फीचर
आरबीआई ने जारी किया 500 रुपये का नया नोट, जानिए क्या होगा खास फीचर

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये का नया नोट जारी कर दिया है। हालांकि इस नये नोट के आने के बाद भी पहले से ही बाजार में मौजूद 500 रुपए के नोट मान्य रहेंगे। आपको बता दें कि आरबीआई की ओर से नोटबंदी के बाद 500 रुपए और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे।

नए नोट में क्या होगा खास:
जानकारी के मुताबिक आरबीआई की ओर से जारी होने वाले 500 रुपए के नए नोट में इनसेट लेटर A शामिल होगा। यह इनसेट लेटर A दोनों नंबर पैनल पर होगा। साथ ही इसपर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पेटल के हस्ताक्षर भी होंगे। इस नए नोट पर ईयर ऑफ प्रिंटिंग 2017 होगा। हालांकि इस नए नोट का डिजाइन 8 नंवबर को नोटबंदी के बाद महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी किए 500 रुपये के नोट के जैसा ही होगा।

आरबीआई ने पहले नए नोट लाने से किया था इनकार:
भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वानाथन ने मार्च महीने में कहा था कि केंद्रीय बैंक की बाजार में नए नोट लाने की कोई योजना नहीं है। उस दौरान विश्वानाथन ने कहा था कि बैंकिंग प्रणाली लोगों को कैशलैश ट्रांजेक्शन के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

इससे पहले वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी संसद में यह बात कही थी कि मोदी सरकार की 5000 रुपये और 10,000 रुपये के नए नोट की प्रिंटिग की कोई योजना नहीं है।  गौरतलब है कि हाल ही में आरबीआई की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि वो जल्द ही 10 रुपए और 100 रुपए के भी नए नोट जारी कर सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।