Move to Jagran APP

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन को वित्त वर्ष 2017 में मिला 7.67 करोड़ का वेतन, 16.38 फीसद का आया उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन को 7.67 करोड़ का मेहनताना मिला है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 05:44 PM (IST)
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन को वित्त वर्ष 2017 में मिला 7.67 करोड़ का वेतन, 16.38 फीसद का आया उछाल

नई दिल्ली (जेएनएन)। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 7.67 करोड़ का मेहनताना मिला है, जो कि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 16.38 फीसद का उछाल है। यह जानकारी कंपनी की सालान रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वहीं अगर मध्य वर्ग के कर्मचारियों को दिए जाने वाले मेहनताने के अनुपात में बात की जाए तो यह 108.27 रहा है।

loksabha election banner

ठीक इसी प्रकार मैनेजिंग डॉयरेक्टर पवन गोयनका को 7.39 करोड़ रुपए का मेहनताना (2016-17 के लिए उपयोग किए गए ESOPs के प्रचलित मूल्य को छोड़कर) मिला है। यह बीते वित्त वर्ष के मुकाबले 15.86 फीसद का इजाफा है। वहीं अगर अन्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले मेहनताने के मुकाबले गोयनका को दिए जाने वाले मेहनताने की बात की जाए तो इसका अनुपात 104.43 रहा है।

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को वित्त वर्ष 2017 में मिला 8.17 करोड़ का मेहनताना

टाटा स्टील के मैनेजिंग डॉयरेक्टर (इंडिया एंड साउथ ईस्ट एशिया) टीवी नरेंद्रन को वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 8.17 करोड़ का मेहनताना (टेक होम सैलरी) मिला है। यह बीते वित्त वर्ष के मेहनताने के मुकाबले 11.87 फीसद का इजाफा है। बीते वित्त वर्ष के दौरान उन्हें 7.3 करोड़ का मेहनताना मिला था। यह जानकारी कंपनी की सालाना रिपोर्ट के जरिए सामने आई है।

ग्रुप एग्जीक्यूट डॉयरेक्टर (फाइनेंस, कॉर्पोरेट एंड यूरोप) कौशिक चटर्जी का मेहनताना भी बीते वित्त वर्ष 10.06 फीसद बढ़ाकर 8.09 फीसद कर दिया गया था। वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान उन्हें 7.36 करोड़ का मेहनताना दिया गया था। कंपनी सेक्रेटरी पर्वतीसम की सैलरी 2016-17 में 24.98 फीसदी बढ़कर 1.53 करोड़ हो गई, जो 2015-15 में 1.22 करोड़ रुपए थी। टाटा स्टी3ल ने कहा कि 2016-17 के दौरान प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्तियों (केएमपी) में से किसी के भी मेहनताने में अप्रत्याकशित बढ़ोतरी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.