सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ एक SMS से चेक कर पाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

By Surbhi JainEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 12:52 PM (IST)

पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें एप और SMS के जरिए भी जान पाएंगे ग्राहक

सिर्फ एक SMS से चेक कर पाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सिर्फ एक SMS से चेक कर पाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली (जेएनएन)। 16 जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाले रोजाना संशोधन को लेकर पेट्रोलियम डीलरों ने हड़ताल करने की धमकी है, यानी अगर ये डीलर हड़ताल करते हैं तो आपको इस वीकेंड पेट्रोल-डीजल खरीदने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तेल विपणन कंपनियों की मानें तो डीलर अपने फ्यूल स्टेशन पर बिक्री से पहले हर रोज संशोधित कीमतों की पुष्टि करेगा। आम लोगों की सहूलियत के लिए संशोधित कीमतें हर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शित कर दी जाएंगी। वहीं सुविधा और पुष्टि के लिहाज से ग्राहक इंडियन ऑयल की मोबाइल एप- फ्यूल@आईओसी (Fuel@IOC) से भी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें पता कर सकते हैं।

SMS से जानिए आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत:
वहीं वैकल्पिक रूप से ग्राहक पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए एसएमएस का विकल्प चुन सकते हैं। ग्राहक एक एसएमएस भेजकर रोजाना तौर पर नई कीमतों का पता कर सकते हैं।

ग्राहकों को क्या करना होगा:
ग्राहकों को अपने टैक्स्ट बॉक्स में बस ये टाइप करना होगा...
RSP<SPACE>DEALER CODE to 92249-92249
जानकारी के मुताबिक नॉन-ऑटोमेटेड पेट्रोल पंप पर डीलर्स को ताजा कीमतों की जानकारी चार माध्यम से मिलेगी। कस्टमाइज्ड एसएमएस, ई-मेल, मोबाइल एप और वेब पोर्टल।

डीलर्स ने दी है हड़ताल की धमकी
अगर आप अपने निजी वाहन से ऑफिस आना-जाना पसंद करते हैं या इस वीकेंड लॉन्ग ड्रॉइव पर जाने का मन बना रहे हैं तो आप 15 जून से पहले ही अपने कार की टंकी फुल करा लें, नहीं तो आपको मुश्किल हो सकती है। दरअसल पेट्रोल की कीमतों में 16 जून से दैनिक समीक्षा के फैसले के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों ने 15 जून से पेट्रोल पंप बंद रखने की चेतावनी दी है।

16 जून से हर रोज पूरे देश में बदलेंगे पेट्रोल डीजल के दाम:

भारत की तेल विपणन कंपनियां अब देशभर में रोजाना पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा करेंगी। यह नई व्यवस्था 16 जून, 2017 से प्रभावी होगी। यह जानकारी पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। देशभर में एक मई से पुडुचेरी, विशाखापट्नम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल के लिए शुरू की गई दैनिक समीक्षा के पायलट प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है।

पेट्रोल कंपनियां पहले से कर रहीं थीं मांग:

भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) और हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचपीसीएल) की यह मांग थी कि रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाएं। आपको बता दें कि इन तीनों तेल कंपनियों के देश में कुल पेट्रोल पंप में से 95 फीसद की हिस्सेदारी रखते हैं। देश में कुल 58000 पेट्रोल पंप हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।