सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FDI में हुआ 18 फीसद का उछाल, बीते साल देश में हुआ 46 अरब डॉलर का विदेश निवेश

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 06:36 PM (IST)

भारत में वर्ष 2016 के दौरान विदेशी प्रत्यक्ष निवेश 18 फीसद वृद्धि के साथ 46 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

FDI में हुआ 18 फीसद का उछाल, बीते साल देश में हुआ 46 अरब डॉलर का विदेश निवेश
FDI में हुआ 18 फीसद का उछाल, बीते साल देश में हुआ 46 अरब डॉलर का विदेश निवेश

नई दिल्ली: देश में साल 2016 के दौरान 18 फीसद के उछाल के साथ 46 अरब डॉलर का विदेशी निवेश (FDI) आया है। औद्यो‍गिक नीति एवं संवद्धर्न विभाग (DIPP) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2015 के दौरान भारत में 39.32 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था।

किन सेक्टर्स में हुआ सबसे ज्यादा निवेश: जिन सेक्टर्स ने सबसे ज्यादा विदेशी निवेश आकर्षित किया उनमें सर्विस, टेलीकॉम, ट्रेडिंग, कम्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर तथा ऑटोमोबाइल ऐसे प्रमुख सेक्टर रहें।

किन देशों से आया सबसे ज्यादा निवेश: अगर बात की जाए कि किन देशों से सबसे ज्यादा निवेश भारत में आया तो उनमें सिंगापुर, मॉरीशस, नीदरलैंड और जापान प्रमुख रहे।

सरकारी कदमों से सुधरा कारोबारी माहौल: बीते साल सरकार ने विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए काफी सारे कदमों की घोषणा की है। अगर इन कदमों का उल्लेख किया जाए तो उनमें सबसे प्रमुख एफडीआई पॉलिसी का उदारीकरण और कारोबारी माहौल में सुधार है। आपको बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने 2017-18 के आम बजट भाषण में विदेशी निवेश नियमों में और राहत देने की घोषणा करने के साथ-साथ विदेशी निवेश प्रोत्साेहन बोर्ड (एफआईपीबी) को भी समाप्त करने की घोषणा की थी।

भारत के लिए विदेश निवेश अहम क्यों: दरअसल भारत के लिए विदेशी निवेश अहम इसलिए है क्योंकि देश में विकास को गति देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर जैसे पोर्ट, एयरपोर्ट और हाईवे में निवेश के लिए 1 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत होती है।