सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोगुनी हुई अलीबाबा की कमाई, जून तिमाही में कमाए 220 करोड़ डॉलर

By Surbhi JainEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 06:46 PM (IST)

अलीबाबा की आय जून में समाप्त तिमाही में दोगुना हो गई है

दोगुनी हुई अलीबाबा की कमाई, जून तिमाही में कमाए 220 करोड़ डॉलर
दोगुनी हुई अलीबाबा की कमाई, जून तिमाही में कमाए 220 करोड़ डॉलर

नई दिल्ली (पीटीआई)। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने बताया है कि कंपनी की आय जून में समाप्त तिमाही में दोगुना हो गई है। कंपनी के मुनाफे में यह तेजी शॉपिंग बिजनेस और क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए हुई मजबूत राजस्व वृद्धि के चलते देखने को मिली है। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। बीते वर्ष दिसंबर से अबतक कंपनी के शेयर्स में 80 फीसद तक की तेजी देखने को मिली है। अलीबाबा जल्द ही इंडस्ट्री लीडर अमेजन की मार्केट वैल्यू के स्तर पर आ सकता है।

अलीबाबा ने कहा है कि जून में समाप्त तिमाही में कंपनी की आय 14.7 बिलियन यूआन (2.2 बिलियन डॉलर) थी, जो कि साल दर साल के आधार पर 94 फीसद की तेजी है। कंपनी की कमाई से चीन में ई-कॉमर्स सेक्टर की ताकत का पता चला है, जबकि देश कि आर्थिक ग्रोथ धीमी पड़ गई है। कंपनी का इस तिमाही में ओवरलॉल रेवेन्यू 56 फीसद बढ़कर 50.2 बिलियन युआन के स्तर पर आ गया है।

बिग बास्केट में स्टेक खरीदने की तैयारी में चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा
अलीबाबा और निवेशक फर्म पेटीम मॉल ने बिग बॉस्केट में हिस्सेदारी खरीदने के लिए हाथ मिलाया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सदस्य ने यह खुलासा किया है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दूसरी तरफ इंडिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन ग्रॉसर फंड जुटाने के लिए सिंगापुर के सॉवरन वेल्थ फंड टीमसेक होल्डिंग और चीन के को फोसन ग्रुप के साथ बातचीत भी कर रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।