राजस्व कर्मी ने दिया योगदान
बगहा। शनिवार को रामनगर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी आलोक चंद्र रंजन के समक्ष राजस्व कर्मचारी के रूप
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 11:25 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 11:25 PM (IST)
बगहा। शनिवार को रामनगर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी आलोक चंद्र रंजन के समक्ष राजस्व कर्मचारी के रूप में देवेंद्र कुमार ने भी अपना योगदान कर दिया। मौके पर कर्मचारी ने बताया कि अपने क्षेत्रों के भूमि संबंधित मामले को हल करना व राजस्व वसूली में सहयोग देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि अंचल में कुल पांच कर्मचारियों का योगदान होना था। इसमें चार ने पूर्व में ही योगदान कर लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें