रणकौशल बने युवा राजद के प्रदेश महासचिव
बेतिया। लौरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी रणकौशल प्रताप उर्फ गुड्डू ¨सह को युवा
बेतिया। लौरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक प्रत्याशी रणकौशल प्रताप उर्फ गुड्डू ¨सह को युवा राजद का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इनका मनोनयन युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैल ने किया है। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव पद के लिए पूर्व जिप अध्यक्ष अमर यादव व प्रभु यादव को भी मनोनीत किया गया है। संगठन विस्तार के दौरान उन्होंने प्रदेश सचिव पद के लिए बेतिया से अफरोज आलम व नवलपुर के संजय चौधरी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।वहीं पूर्व मनोनीत विवेक चौबे को पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने को लेकर प्रदेश महासचिव पद से हटा दिया गया है। इस आशय की जानकारी युवा राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण यादव ने दूरभाष पर दी। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर उपरोक्त निर्णय लिया गया है। इधर इस मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। इनलोगों के मनोनयन पर मुंशी ठाकुर, दिग्विजय यादव, रंभू यादव, इजहार अंसारी, विजय यादव, अर्जुन कुमार राम, राजद जिला अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, युवा राजद जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, मो. साहेब, शैयद शकील अहमद, महेंद्र यादव, तनवीर अहमद उर्फ पॉली, मिश्रीलाल यादव, अबूल बरकात, केदार राम, राजेश यादव, मूंसर अली गद्दी, हरिशंकर यादव, म. एनाम, शकुंतला देवी, शेख भोला, मजहर आलम, विनय यादव, गणेश यादव, सोनू खां आदि लोगों ने बधाई दी तथा पार्टी मजबूत होने की उम्मीद भी जताई।