आरक्षण काउंटर बंद रहने पर हंगामा
नरकटियागंज में आरक्षण टिकट काउंटर पर गुरुवार को यात्रियों ने हंगामा किया।
बेतिया। नरकटियागंज में आरक्षण टिकट काउंटर पर गुरुवार को यात्रियों ने हंगामा किया। काउन्टर लगभग आधा घंटा बिलंब से खुलने के कारण यात्री आक्रोश में रहे। यात्री सुधांशु चौरसिया ने बताया कि यहां बहुतेरे यात्री सुबह से हीं कतार में खड़े रहे और साढ़े आठ बजे तक आरक्षण काउंटर को बंद रखा गया। जब इसकी सूचना स्टेशन मास्टर से की गई तो उन्होने आरक्षण कर्मी को सप्तक्रांती ट्रेन से आने की बात बताई। रेल यात्रियों ने आरक्षण काउंटर जैसे महत्वपूर्ण काउंटर को समय से नही खोलने का मामला गंभीर बताया और कहा कि ऐसा मनमानी की वजह से किया जा रहा है। यहां बता दें कि काउंटर खुलने का समय सुबह आठ बजे है मगर यह काउन्टर लगभग आधा घंटा बिलंब खुली। यात्री इस कारण काफी आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। साढ़े आठ बजे काउन्टर खुली तब जाकर यात्री शांत हुये। रेल सुत्रों की माने कि आरक्षण टिकट काउन्टर का कर्मचारी फिलहाल छुट्टी पर चला गया है। दूसरे कर्मचारी को तैनात भी किया गया है। फिर भी वह समय से नही पहुंचा जिस कारण यात्री हंगामा करने लगे। इधर स्टेशन प्रबंधक लालबाबु राउत ने बताया कि लिंक की गड़बड़ी थी। लिंक आ जा रहा था यात्री को समझ में नही आ रहा था जिस कारण यात्री हंगामा करने लगे। उन्होने बताया कि लिंक गायब होने के कारण यह परेशानी उत्पन्न हुयी।