भितिहरवा से होगा नशा व संघमुक्त भारत का आगाज
बेतिया। सीएम नीतीश कुमार के बहुचर्चित अभियान नशा व संघ मुक्त भारत बनाने के लिए पूर्व मंत्री श्याम रज
बेतिया। सीएम नीतीश कुमार के बहुचर्चित अभियान नशा व संघ मुक्त भारत बनाने के लिए पूर्व मंत्री श्याम रजक व युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा के नेतृत्व में युवा जदयू कार्यकर्ताओं की पदयात्रा शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय पहुंची और शनिवार की सुबह शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ भीतिहरवा गांधी आश्रम के लिए रवाना हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम रजक, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि 15 सितम्बर को पटना में गांधी की प्रतिमा पर सीएम नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर नशा व संघमुक्त भारत अभियान को रवाना किया। विभिन्न शहरों से पदयात्रा करते हुए यह यात्रा 26 सितंबर को भीतिहरवा पहुंचेगी। 27 को स्वयं सीएम नीतीश कुमार भीतिहरवा में आमसभा कर इस अभियान की शंखनाद करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अंजनी कुमार सिंह, संतोष कुशवाहा (मधुबन), बबन कुशवाहा, सचिव शिवशंकर कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे। यह दल पटना से पदयात्रा करते बेतिया पहुंचा है। बताते चले जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने नगर के प्रवेश द्वार जगदीशपुर सड़क मार्ग पर पटना से पहुंचे वरिष्ठ नेताओं का स्वागत जिला जदयू के डा एनएन शाही के नेतृत्व में वरीय नेता नंदकिशोर चौधरी, शंभु पाण्डेय, युवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह दीपू, नगर अध्यक्ष मो. नसीम, अरूण कुमार दूबे, अशलम खा हक्की, शम्स जुनैद ने किया।
इनसेट
शहीदों के पार्क में पहुंच किया नमन
बेतिया : शनिवार की सुबह जद यू का काफिला नगर का भ्रमण करते शहीद पार्क पहुंचा और वहां शहीदों के प्रतिमा पर फुल चढ़ाये। मौके पर पार्टी कर्मियों ने नशा व संघ मुक्त भारत के समर्थन में आवाज बुलंद किया। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार अभियान आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इसके उपरांत पदयात्रा हजारीमल धर्मशाला होते हुए उत्तरवारी पोखरा पहुंची व पौधरोपण किया। इसके अलावा छावनी मुख्य पथ पर भी पौधरोपण किये गये। यहां से जदयू का काफिला चनपटिया के लिए रवाना हो गये।