आगनबाड़ी केंद्र की जाच में गड़बड़ी पर भड़के विधायक
नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने शनिवार को धूमनगर पंचायत के आगनबाड़ी केन्द्र संख्या 52 का औचक निरीक्षण किया।
बेतिया। नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने शनिवार को धूमनगर पंचायत के आगनबाड़ी केन्द्र संख्या 52 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र पर भारी अनियमितता पाई गई तथा केन्द्र पर स्टॉक पंजी सहित कई पंजी नहीं रहने के कारण सेविका को जमकर फटकार लगायी। केन्द्र पर पोषाहार वितरण से लेकर केन्द्र संचालन में काफी अनियमितता पाई गयी तथा सेविका सहायिका समेत कोई भी ड्रेस मे नही पाया गया। केन्द्र सेविका के घर मे संचालित पाया गया वही केन्द्र पर मात्र चौदह बच्चे पाये गये। विधायक ने केन्द्र की समस्याओं का बीडीओ रिकॉर्डिंग की। पायी गयी अनियमितता के बारे मे जिलाधिकारी को लिखने की बात कही गयी। वही राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोफवा टोला का भी औचक निरीक्षण किया गया जहा भवन की कमी के कारण बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ते नजर आये तथा मिड डे मिल के चावल में प्रति बोरा चार किलो चावल कम मिलने की शिकायत लोगो ने विधायक से की। मौके पर भाजपा मंडल अधयक्ष रूपकलाल श्रीवास्तव, चन्द्रमा सिंह, देवीदयाल प्रसाद, रमेश प्रसाद, अमित तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।